पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्यादती के लिए केली के बाग में ले गया, विरोध किया तो मौत होने तक मारता रहा सिर पर पत्थर, कुएं में फेंका

ज्यादती के लिए केली के बाग में ले गया, विरोध किया तो मौत होने तक मारता रहा सिर पर पत्थर, कुएं में फेंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हत्या के बाद बहन सुनीता ने क्षेत्र के युवक पर आरोप लगाकर उसे फांसी की सजा की गुहार लगाई।

जांघ और पीठ पर निशान से लग रहा है ज्यादती भी हुई होगी

डॉ. देवेंद्र पुनीवाला ने बताया प्रारंभिक जांच में सिर में चोट से उसकी मौत हुई है। उसके पूरे गले पर भी निशान है। किसी वस्तु से उसका गला दबाया लग रहा है। जांघ, पीठ पर नाखून के निशान हैं। इससे ज्यादती जैसा प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक जांच के लिए विसरा लिया है।

हत्या का कारण नहीं मिला

आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल हत्या और साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज किया है। महिला की हत्या का और कोई कारण तो नहीं मिला। ज्यादती भी हो सकती है लेकिन पीएम रिपोर्ट मिलने पर आगे कुछ कहा जा सकता है। हम कल पूरे मामले का खुलासा कर देंगे। - सुनील पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

जांच में खेत से कपड़े खून से सने हुए मिले

महिला के पति प्रकाश ने कहा देर शाम को जब काम से लौटा तो घर पर प|ी नहीं दिखीं। दोनों बेटे बता रहे थे कि वो शौच करने गई है। मैं ये सोचकर गांव में टहलने निकल गया कि कुछ देर में लौट आएगी लेकिन रात 8 बजे तक भी घर नहीं आई तो दोनों बेटे और कुछ लोगों के साथ उसकी तलाश में निकले। शिकारपुरा थाना पुलिस को संपर्क कर बुलाया। जांच में खेत से उसके पकड़े खून से सने हुए मिले। सुबह दोबारा पुलिस आने पर कुएं की ओर गए। झांककर देखा तो प|ी का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। मृतिका की बहन सुनीता प्रवीण मेढ़े ने कहा आरोपी ने 10 ग्राम चांदी के जेवर निकाल लिए थे। उसने पहले भी वो एक व्यक्ति की हत्या कर चुका है। उसको फांसी की सजा होना चाहिए। मेरी बहन को दो छोटे बेटे हैं।

खबरें और भी हैं...