समर्थन मूल्य पर चना की आवक ज्यादा होने से गड़बड़ाई व्यवस्था
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
तीन दिन से मौसम खराब होने के कारण दरियापुर और निंबोला सोसायटी ने चना खरीदी के शेड बदल लिए हैं। परिसर में पड़ा हुआ पूरा माल बोरो में भरकर रख दिया है। अब सिर्फ उसे वेअर हाउस में भंडारण के लिए ले जाना है।
समर्थन मूल्य पर इस बार चना की आवक ज्यादा हो गई थी। दूसरी ओर मौसम बदलने से किसान और अफसर घबरा गए। वेअर हाउस में जितनी जगह थी, उतना चना रखवा दिया। अब तक कुछ चना खंडवा भिजवा रहे है। उसके बाद भी चना बचने के आसार है। शुक्रवार को दिनभर कर्मचारियों बचा हुआ चना बोरों में भरा। पैकिंग कर उसे उठाव के लिए छोड़ दिया है। दिनभर में चार हजार क्विंटल वेअर हाउस पहुंचाया। इस प्रकार से बताया गया िक स्थानीय स्तर पर वेअर हाउस खाली नहीं हो पाए। इधर चना लेकर आए किसानों से मुख्य अनाज मंडी के शेड नंबर 1, 2 और 3 में उपज खाली करवा रहे हैं। उसी में क्वालिटी की जांच कर उनसे उपज खरीदी कर रहे हैं। नए डोम के अंदर भी चना खरीदी कर रहे हैं।