वन विभाग के सूने पड़े रेंज ऑफिस परिसर में लगी आग
वन विभाग के सूने पड़े रेंज ऑफिस परिसर में लगी आग
बुरहानपुर | मंगलवार शाम दाऊदपुरा के मंडी चौक स्थित वन विभाग के सूने पड़े रेंज ऑफिस परिसर में सूखे पत्ते व कचरे में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर निगम से आधे घंटे में दमकल पहुंचा। जिसकी मदद से आग को काबू कर लिया गया। कुछ माह पहले ही कार्यालय शिफ्ट हुआ है। जो अब डीएफओ कार्यालय के पास संजीवनी में चल रहा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।