छात्राओं ने कहा- दुष्कर्मियों को फांसी दो
छात्राओं ने कहा- दुष्कर्मियों को फांसी दो
बुरहानपुर | दुष्कर्म व हत्या के विरोध में मंगलवार को शहरभर के सामाजिक संगठन सड़क पर उतर आए। स्कूली बालिका व समाजसेवी महिलाओं ने एसडीएम सोहन कनाश को ज्ञापन देकर दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग की। शाम को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से कैंडल मार्च निकाला।