75 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
75 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
शाहपुर | इच्छापुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य शिविर के तहत ग्राम आरोग्य केंद्र में एक दिनी शिविर लगाया गया। इसमें 75 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. आदिल अंसारी ने बताया जांच में एनिमियां के 5 बच्चे, विटामीन डी की कमी का 1, त्वचा रोग के 3 विद्यार्थी मिले। 82 महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण में 47 गर्भवतियों की जांच हुई।
बीएसएनएल की केबल चोरी
बुरहानपुर | तीन दिन पहले सिंधी बस्ती क्षेत्र से बीएसएनएल की केबल चोरी हो गई। अज्ञात बदमाशों ने चोरी की। केबल चोरी होने के कारण सिंधी बस्ती, लालबाग रोड, इंदिरा कॉलोनी में तीन दिन से इंटरनेट और फोन सेवा ठप पड़ी है। एसडीओ बांदिल ने कहा सूचना मिलने पर जांच की। तब केबल चोरी होने का पता चला। मौके से 400 पेयर की केबल चोरी हुई है। यह केबल अभी उपलब्ध नहीं है। बुधवार तक दूसरी केबल डालकर सेवा सुचारू करेंगे।