पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फन एंड फंडामेंटल प्रोग्राम, खोजी विद्यार्थियों में छिपी संभावना

फन एंड फंडामेंटल प्रोग्राम, खोजी विद्यार्थियों में छिपी संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

मेक्रो विजन एकेडमी में फन एंड फंडामेंटल प्रोग्राम कराया गया। इसमें विद्यार्थियों में छिपी संभावनाओं को खोजकर सबके सामने प्रस्तुत किया गया। शीतल पोपली ने बताया विशेष तौर पर कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए तैयार किया गया। अलग-अलग खेल, डांस, म्यूजिक, वी-मेट, ड्रामा, हिंदी और इंग्लिश को कैसे खेल-खेल में विद्यार्थी ग्रामर और स्पेलिंग बोलना और लिखना, सीखता है, पपेट शो, फन विथ कलर, गणित में किस तरह बच्चा आसानी से गिनती और टेबल सीखता है। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावको ने उत्साह से भाग लिया। ब्रेन बूस्टर के तहत दिमाग को एकाग्रचित करना, बच्चों में ध्यान, आत्मविश्वास, क्रिएटीविटी, सत्यता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। अंत में सभी को बच्चों के साथ भोजन कराया गया। पालक अमित सलुजा, संतोष सिलोरिया, विजय सुखवानी ने कहा एेसे कार्यक्रम हमारी कल्पना से परे है। इतने अच्छे कार्यक्रम के लिए प्राचार्य जसवीरसिंह परमार ने स्टाफ को बधाई दी। आनंद चौकसे ने एकेडमी में आगे होने वाले कार्यों की जानकारी के साथ आॅल इज वेल हाॅस्पीटल व ऑडिटोरियम की जानकारी दी। इसके अलावा मिड ब्रेन और ब्रेन बूस्टर एक्टीवीटी के बारे में भी विस्तार से अभिभावको को बताया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्राचार्य मोनिका अग्रवाल और एकेडमिक इंचार्ज विभा जेटली ने किया। मंजुषा चौकसे के मार्गदर्शन में विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

मेक्रो विजन एकेडमी में पालको ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

खबरें और भी हैं...