पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल संरक्षण पर लगातार काम हुआ, 45 लाख हेक्टेयर जमीन हो रही सिंचित

जल संरक्षण पर लगातार काम हुआ, 45 लाख हेक्टेयर जमीन हो रही सिंचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष ने कहा-

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

मुख्यमंत्री के कृषक समृद्धि योजना के तहत बुरहानपुर कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम कराया गया। किसान के उद्धबोधन के साथ किसानों ने आराध्य देव भगवान बलराम को नमन करते हुए मध्यप्रदेश पावरलूम फेडरशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से मुख्यमंत्री ने किसानों के विकास के लिए कई बड़े कार्य किए। जल संरक्षण के लिए तालाब, डेम के साथ पानी रोकने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए। बुरहानपुर जिले में केवल 8 तालाब थे। बीजेपी की सरकार आने के बाद 40 तालाब बने हैं। इससे खेतों में पानी का स्तर बढ़ा है। मैं किसानों से निवेदन करता हूं कि इस बारिश में एक-एक बूंद काे सहेजें।

खबरें और भी हैं...