समाज के दो गुटों के बीच विवाद, हाईवे पर लगा जाम
सिरपुर | बुधवार शाम करीब 6 बजे धनगर समाज के दो गुटों में विवाद हो गया। समाजजन ने बुरहानपुर-अमरावती हाईवे पर विवाद किया। इससे करीब आधे घंटे तक जाम लगा। माैके पर पुलिस नहीं पहुंची। गांव वालों ने समझाईश देकर लोगों को हटाया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दो गुटों के बीच खेत की बात पर विवाद हुआ था। दूसरे दिन बुधवार को दोनों गुट सिरपुर में जमा हो गए। इस दौरान विवाद हो गया। बीच रोड पर भीड़ होने के कारण वाहन निकल नहीं पाए।