आरक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप
आरक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप
बुरहानपुर | शाहपुर निवासी युवक ने शाहपुर थाना के आरक्षक पर जबरन मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सैयद शारीक ने आरोप लगाते हुए आरक्षक अशोक चौहान ने मुझे धामनगांव रोड पर जबरन पकड़ा। वाहन में बैठाकर थाने लेकर गए। यहां मारपीट की। दो महीने पहले भी आरक्षक ने मुझे जुआ खेलने के नाम पर पकड़ा था। 20 हजार रुपए छीन लिए थे। पीड़ित युवक के साथ जिला अस्पताल आए लोगों ने कहा आरक्षक ने जबरन मारपीट की है।
ताप्ती पर किया बोरी बंधान
बुरहानपुर | सौ खोली क्षेत्र में ताप्ती नदी पर सोमवार को बोरी बंधान किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस के निर्देश पर अफसरों ने बोरी बंधान कर पानी रोका। इससे जलस्तर बना रहेगा।