पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य जांच शिविर में 208 लोगों का परीक्षण हुआ

स्वास्थ्य जांच शिविर में 208 लोगों का परीक्षण हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य जांच शिविर में 208 लोगों का परीक्षण हुआ

निंबोला |
जनजागृती संस्था बुरहानपुर व जिला प्रशासन आनंदम संस्थान द्वारा ग्राम झांझर गौशाला परिसर में स्वास्थ परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 208 लोगों की जांच की गई। शिविर शहर के समाजसेवी व संस्था संरक्षक रामधारी मित्तल के प्रयासों से हुआ। मुख्य अतिथि अनुराग मित्तल मौज्ूद थे।

अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया शिविर में झांझर, चुलखान सहित अन्य गांव से लोग पहुंचे। जांच कर मरीजो को दवाई दी गई। बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। जनजागृति संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. रोहिणी पाटीदार ने जांच की। इस दौरान हरिओम अग्रवाल, फौजिया सोड़ावाला, सुमेरा अली, सीमा गहलोद, आशा तिवारी, किरण शाह, शोभा चौधरी, रमेश विंचुरकर, आशा दलाल, मृदुला कोठारी, सरिता भगत, राजेश भगत सहित ग्रामीण मौज्ूद थे। कार्यक्रम का संचालन शोभा चौधरी व आशा तिवारी ने किया। आभार आशा दलाल ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...