वनग्राम बसाली में रात्रि विश्राम कर लगाई चौपाल
भास्कर संवाददाता |बुरहानपुर
वनग्राम गढ़ताल, बसाली, सोलाबलड़ी आैर पीपलखोरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अफसरों का निराकरण का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा पीढ़ियो से वन भूमि पर काबिज हर वनवासी को पट्टा देने के लिए सरकार कृृत संकल्पित है।
वन भूमि पर दीर्घकाल से निवासरत् और वनों सेे सहअस्तित्व स्थापित कर अपना जीवन यापन कर रहे वनवासियों को सरकार की मंशा और नीतियों के अनुरूप भूमि का हकदार बनाने में शासकीय अमले की जरूरी आपत्तियां न केवल मानवता बल्कि वैधानिकता के भी विरूद्ध है। कानून और नियमों का पालन करते हुए हर पात्र हकदार को वन अधिकार का पट्टा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।
मंत्री अर्चना चिटनिस ने गढ़ताल में लोक कल्याण शिविर में गढ़ताल के बसाली, पीपलखोरा, दोरसिंह, सोलाबलड़ी क्षेत्र के वनवासियो को वन अधिकार अधिनियम के तहत हक देने की बात कही। वनग्राम बसाली में रविवार की रात िश्राम किया। 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन सहित विभिन्न फालियों में 3.25 लाख रुपए की लागत से चबूतरा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। 20 लाख रुपए की लागत से बने सीमेंट कांक्रीट मार्गों का लोकार्पण किया।। योजना के क्रियान्वयन के बाद 2 वर्ष तक योजना का संचालन व संधारण संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गढ़ताल पचंायत के बसाली में सामुदायिक भवन निर्माण से गढ़ताल, बसाली, दोरसिंह, पीपलखोरा, सोलाबलड़ी सहित विभिन्न गांवों के लोगों को सुविधा होगी।
हर हकदार को वन अधिकार का पट्टा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है-मंत्री चिटनिस
मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
वनग्राम बसाली में मंत्री ने लगाई चौपाल।