पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

समाज... परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | सर्व ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जयंती पर बुधवार को शोभायात्रा सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। आयोजन समिति के आशीष जोशी ने बताया दोपहर 3 बजे लक्ष्मी विलास गौशाला के पास प्रतापपुरा में आरती और हवन, पूजन होगा। शाम 5 बजे शोभायात्रा निकलेगी। शहर के लक्ष्मी विलास से शुरू होकर दालियावाड़ी, राजपुरा, पांडुमल चौराहा, कमल तिराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक, बाईसाहब की हवेली, पांडूमल चौराहा से तिलक चौराहा होते हुए वापस लक्ष्मी विलास पर समापन होगा। यहां महाप्रसादी का आयोजन होगा। शोभायात्रा में पुरूष वर्ग सफेद वस्त्र व महिलाएं पीली साड़ी धारण कर शामिल होगीं।

खबरें और भी हैं...