शिक्षक का मोबाइल चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार
शिक्षक का मोबाइल चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार
बुरहानपुर | काशी एक्सप्रेस 15018 अप में खंडवा से बुरहानपुर आ रहे शिक्षक आशीष पाठक का मोबाइल चोरी हो गया था। बुरहानपुर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की इस दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने पर लोकेशन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले बताई गई। जांच अधिकारी एएसआई अब्दुल शरीफ व आरक्षक सुरेश पड़धाने बहराइच पहुंच गए। आरोपी रामाशीष पिता रामकुमार यादव (30) निवासी थाना विश्वेश्वर बहराइच मोबाइल चला रहा था। आरोपी से पकड़कर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की इस दौरान उसने बताया कि 22 जनवरी 18 को मुंबई जाते समय काशी एक्सप्रेस के एस-2 स्लीपर कोच में यात्री का मोबाइल दिखा जिस पर नियत खराब हो गई और उसे चोरी कर लिया।