पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम्प्यूटर सुधरवाने के बहाने 5 लोगों ने इंजीनियर को पीटा

कम्प्यूटर सुधरवाने के बहाने 5 लोगों ने इंजीनियर को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | रविवार शाम 6 बजे शिवकुमारसिंह चौराहा के पास कम्प्यूटर सुधरवाने के बहाने साफ्टवेयर इंजीनियर की पांच लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे मुंह, सिर और पीठ पर चोट लगी है। सिंधीबस्ती निवासी अल्पेश श्राफ ने कहा- रविवार शाम 5.30 बजे अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल पर फोन आया। उसने कम्प्यूटर सुधरवाने के लिए पहले गांधी चौक आने को कहा।

कुछ देर बाद उसने शिवकुमारसिंह चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। पांच मिनट में मैं चौराहे पर पहुंच गया। मैंने उसी नंबर पर कॉल किया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। तभी पीछे से कुछ लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया। पांच युवकों ने बेल्ट, हाथ-मुक्कों से पिटाई की। आसपास के लोग बचाने आए तो हमलावर भाग गए। उनमें एक स्कूल का खेल शिक्षक मनोज शाह है। छह माह पहले तक स्कूल का काम करता था।

युवक को अस्पताल में भर्ती किया।

खबरें और भी हैं...