पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान को 2.5 क्विं. पर मिला 500 रु. प्रोत्साहन

किसान को 2.5 क्विं. पर मिला 500 रु. प्रोत्साहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना में जिले के 223 किसानों को चुने गए, जो पिछले साल समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेच चुके हैं। उन्हें प्रति क्विंटल 200 रुपए प्राेत्साहन राशि दी, जिसे सम्मेलन से तीन दिन पहले ही सीधे खातों में पहुंचाई गई।

समर्थन मूल्य पर पिछले साल कुल 7481.17 टन गेहूं खरीदा था। इसकी 14 लाख 96 हजार 234 रुपए प्रोत्साहन राशि बनी है। इसके भुगतान के लिए शुक्रवार को कोषालय में बिल लगाए गए। इसमें तुकईथड़ के राजपाल राजकुमार को 500 रुपए और खातला के उमेश अशोक को 22338 रुपए प्रोत्साहन भेजी है। अधिकांश के खातों में सोमवार तक प्रोत्साहन राशि पहुंची। इसके लिए संजय नगर के गुर्जर भवन सम्मेलन आयोजित किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस दोपहर 12.20 बजे पहुंचीं। उन्होंने चेताया कि जिले की भू-जल की स्थिति इतनी चिंताजनक है कि पहले 100 से 150, फिर 300 से 350 तक पानी मिलता था। अब बहुत जल्दी 800 फीट के नीचे का पानी भी पूरी तरह खत्म करने की स्थिति में आ गए है। यदि पहले मुख्यमंत्री के सपनों मप्र, प्रधानमंत्री के हर बूंद में ज्यादा खेती करना है तो इस बारिश में हर बूंद को बचाना होगा। खेत की ढलान पर गड्‌ढे बनाओ, मेढ़ बंधान कर पानी रोको। मिट्‌टी बह गई तो एक इंच बनने में 500 साल लग जाएंगे। हम सब मिलकर बांध बना सकते हैं लेकिन पानी नहीं बना सकते हैं। हां लेकिन पानी को रोक जरूर सकते हैं। मैं खुश हूं यहां गेहूं कम लगाते हैं, क्योंकि चार बार गेहूं को पानी देना होता है। जिन्होंने लगाया उनका गेहूं कमजोर आया। मौसम के मिजाज को समझकर फसल को चुनें। मौसम और बाजार आधारित खेती करना होगा। मंच पर फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील, जनपद अध्यक्ष किशोर पाटील, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

रास्ते सुगम हुए, हर उपज की दर फिक्स

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा 15 साल पहले किसानों का जीवन कुछ और था लेकिन 10 साल से उनकी जिंदगी में सफलतम बदलाव आया है। महापौर अनिल भोसले ने कहा मंडी तक उपज पहुंचाने के लिए रास्ते सुगम हुए है। अधिकांश उपज की दर फिक्स हुई है। निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा पहले कागजों में योजना चलती थी। कलेक्टर दीपकसिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

तीन दिन पहले ही खातों में भेज दी 14.96 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि

किसानों को मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपा विधायक मंजू दादू ने प्रमाण पत्र दिए।

खबरें और भी हैं...