पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड हाथ से लेकर दूसरा थमाया और 36 मिनट में निकाले 40 हजार रु.

एटीएम कार्ड हाथ से लेकर दूसरा थमाया और 36 मिनट में निकाले 40 हजार रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर का बीमा करवाने पति के साथ आई थी आशा कार्यकर्ता

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

शनवारा स्थित आरको काॅम्प्लेक्स के भारतीय स्टेट बैंक एटीएम से रुपए नहीं निकलने पर चेक करने के बहाने एक युवक ने आशा कार्यकर्ता के हाथ से कार्ड लेकर कुछ देर बाद दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया और अन्य एटीएम जाकर उसने उनके खाते से 36 मिनट के अंदर 40 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक जाकर खाता ब्लाक करवाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शिकायत पर पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर पाई।

सिरसोदा के प्रदीप नायके को ट्रैक्टर का बीमा करवाना था। इसके लिए सोमवार को प|ी अर्चना के साथ शहर आए। शनवारा आरको काॅम्प्लेक्स एटीएम में रुपए निकालने लगे लेकिन बैलेंस नहीं होने से रुपए नहीं मिल पाए। 1.32 बजे उनके पीछे एक युवक आकर खड़ा हुआ। जिसने उनका पीन नंबर देखा लिया था और चेक करने के बहाने हाथ से कार्ड ले लिया और रुपए नहीं निकलने पर उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया। कुछ देर बाद उसने 30 हजार रुपए निकाले। मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। कार्ड पर दिनेश प्रजापति का नाम था। बैंक जाकर उन्होंने खाता ब्लॉक करने का आग्रह किया। उस बीच उनके खाते से 10 हजार रुपए भी निकल चुके थे। इसके बाद उनके खाते में सिर्फ 860 रुपए रह गए थे। इसकी शिकायत करने दंपती कोतवाली पहुंचे। आवेदन लेकर पुलिस जांच में आनाकानी करने लगी। प्रदीप ने कहा पुलिस कह रही बैंक जांच करेगी और बैंक अफसर कह रहे पुलिस। देरशाम तक दोनों ने एटीएम या आसपास के सीसीटीवी फुटेज नहीं देखे। मैंने किराए पर ट्रैक्टर देकर रुपए जुटाए थे। जिसे प|ी के खाते में जमा करने दिए थे। उसी में से बीमा के लिए 8 हजार निकालने थे। कोतवाली प्रभारी लखनसिंह बघेल ने कहा- आवेदन मिला है। फुटेज देखकर आरोपी की पहचान कर जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...