आज से पूरे माह होगा भगवान स्वामीनारायण का दुग्धाभिषेक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
आज अधिक ज्येष्ठ शुल्क प्रतिपदा से पुरुषोत्तम मास की शुरूआत हो जाएगी। जिसमें 29 दिन तक रोजाना विभिन्न संप्रदाय के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हालांकि एक दिन पहले से शहर में इसका उत्साह देखने को मिला।
मंगलवार शाम सिंधीपुरा कांच मंदिर से 108 कलश शिरोधार्य कर यात्री निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर युवा झूमे। यात्रा सिंधीपुरा चौराह, सुनार पट्टी, दुर्गा मैदान से भ्रमण कर दोबारा मंदिर पहुंची। बग्घी में विशाखापटनम के दो महाराज विराजित होकर निकलें। जगह-जगह उनका स्वागत-पूजन और सम्मान किया गया। शुरूआत 14 दिन यानी 16 से 29 मई तक डॉ. श्यामदास पूरणदास बाबा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। ये श्रीमद् भागवत में पीएचडी की उपाधि ले चुके है। 30 मई से 12 जून तक 108 रामदास पूरणदास बाबा श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। ये साफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके है। यात्रा में उदासीन आश्रम महंत स्वामी पुष्करानंदजी महाराज, नर्मदानंदगिरी महाराज सहित 1 हजार महिलाएं शामिल हुई। सुंदर नगर स्थित गुर्जर भवन में सुबह 9.30 बजे से पुरुषोत्तम भगवान की आराधना होगी।
एक दिन पहले से दिखा पुरुषोत्तम मास का उत्साह, सिंधीपुरा कांच मंदिर से निकली 108 कलश की यात्रा
पुरूषोत्तम मास से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गई।
पूरे माह होगा दूध और केसर से स्वामीनारायण भगवान का अभिषेक
सिलमपुरा स्थित 188 साल पुराने मंदिर में आज से स्वामीनारायण भगवान का रोजाना 501 लीटर दूध से होगा अभिषेक किया जाएगा। जिसमें उन्हें केसर और नदियों के पानी से नहलाया जाएगा। संप्रदाय का ये एकमात्र मंदिर हैं जहां 125 साल से हर पुरुषोत्तम मास में दूध, केसर से अभिषेक होता है। महंत कोठारी माया नितानन्द स्वामी ने एक माह तक अभिषेक कर भगवान स्वामीनारायण को प्रसन्न किया था, तब से यह परंपरा हर पुरुषोत्तम मास में लगातार होती आ रही हैं। मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने बताया गुजरात जुनागढ़ के उनागांव के सतगुरु शास्त्री राम स्वामी भक्तों को पुरुषोत्तम मास की कथा का रसपान कराएंगे। मंदिर महंत कोठारी स्वामी, ट्रस्टी सोमेश्वर मर्चेंट ने बताया इस मास में इंदौर, भोपाल सहित देश प्रदेश के हरिभक्त भी दर्शन लाभ लेंगे। इस दौरान अमित मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।