पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम के पहुंचने से पहले जेसीबी के साथ भागे कर्मचारी, बनाया पंचनामा

एसडीएम के पहुंचने से पहले जेसीबी के साथ भागे कर्मचारी, बनाया पंचनामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलेनियम कॉलोनी के पीछे कॉलोनाइजर नई कॉलोनी के लिए सरकारी जमीन से रोड बना रहे थे

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

उतावली नदी तट पर रईपुरा के पास कॉलोनाइजर नई कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सरकारी जमीन पर जेसीबी से खुदाई कर रोड बनाने की तैयारी कर रहा था। जिसकी शिकायत पर कलेक्टर ने अफसरों को जांच करने भेजा लेकिन एसडीएम पहुंचने से पहले कर्मचारी जेसीबी लेकर फरार हो गए थे।

जानकारी के अनुसार अवैध मिलेनियम कॉलोनी के पीछे एक और नई कॉलोनी खेत में कट रही है। जिसे महेश नामक एक व्यक्ति डेवलप करने जा रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए सबसे पहले रोड बनाने की तैयारी की। जिसके लिए उसने रईस बक्श की जेसीबी बुलाकर खुदाई करना शुरू की। जिनकी तोताराम तायड़े ने मंगलवार को कलेक्टर सत्येंद्रसिंह से शिकायत कर दी। उन्होंने तत्काल अफसरों को भेजकर जांच के निर्देश दिए। एसडीएम सोहन कनाश पहुंचे, तब तक खुदाई कर कर्मचारी निकल चुके थे। पर शिकायतकर्ता भी साथ आए। उनके सामने एसडीएम ने पंचनामा बनवाया। जिसे कलेक्टर को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...