बुरहानपुर | पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष कसरतसिंह रंधा के नेतृत्व में जिले के पटवारी बुधवार को भोपाल में आयोजित रैली में शामिल होंगे। पटवारियों की लंबित मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिले के सभी पटवारी शामिल होंगे।