पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिनव बाल विद्या मंदिर बंभाड़ा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अभिनव बाल विद्या मंदिर बंभाड़ा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | (बिजनेस न्यूज) | जिले की अभिनव बाल विद्या मंदिर बंभाड़ा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। जिसमें 12वीं में 76 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

संस्था की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिया गोपाल महाजन ने गणित संकाय में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में तेजल महाजन ने 94 प्रतिशत अंक लाकर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। इस सफलता पर प्राचार्य महेंद्र महाजन द्वारा विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा कराया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित शिक्षकगण व रोहिणी महाजन, प्रदीप आगे, सुभाष महाजन, सुनीता महाजन, सुनीता महाजन का आशिर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...