पुरुषोत्तम मास की कथा से पहले पूजन
बुरहानपुर | पुरुषोत्तम मास के तहत बुधवार से सुबह 7 बजे से नागझिरी स्थित उदासीन आश्रम में श्री 108 स्वामी योगेश्वरानंदजी महाराज प्रवचन माला से भक्तों को रसपान कराएंगे। इसको लेकर एक दिन पहले मंगलवार को सांसद पुत्र हर्षवर्धनसिंह चौहान, महापौर अनिल भोसले ने पूजन किया। निहालवाड़ी के उदासीन आश्रम प्रमुख महंत स्वामी निरंजनमुनी महाराज आएंगें। श्री महंत स्वामी पुस्करानंद महाराज के विशेष निमंत्रण पर सांसद नदंकुमारसिंह चौहान आएंगे।