गर्मी में परेशान हो रही कार्यकर्ता
बुरहानपुर | बहादरपुर रोड स्थित संयुक्त जिला कार्यालय के मुख्य गेट के पास आनंदम योजना के तहत नेकी की दीवार के लिए छह माह पहले गरीबों को कपड़े, चप्पल, बर्तन सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एक भवन बनाया लेकिन उसमें अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है। गर्मी में तीन महीने से आशा कार्यकर्ता बेहाल हो रही है। प्रभारी अधिकारी व महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुभाष जैन को बिजली कनेक्शन कराने का बोल चुके हैं।