पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंगामे के बीच बच्चन ने नाराज कार्यकर्ता को लगाया गले, कहा सबको मिलेगा सम्मान

हंगामे के बीच बच्चन ने नाराज कार्यकर्ता को लगाया गले, कहा सबको मिलेगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष से चर्चा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कर्नाटक में हार पर बोले- मप्र, छग-राजस्थान में कमबैक करेगी कांग्रेस

पार्टी में आना और जाना एक निरंतर प्रक्रिया है। अरुण यादव आज भी हमारे नेता हैं। मैं हरसूद और खालवा बैठक के लिए जा रहा था। खंडवा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम रख दिया। कर्नाटक में एंटी इनकंबेंसी हो सकती है। मप्र में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कांग्रेस मप्र, छग और राजस्थान से कांग्रेस कमबैक करेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान अरुण यादव द्वारा किया जा रहा निष्कासित नेताओं की घर वापसी का विरोध और यादव को हटाने जैसे सवालों का बच्चन ने सीधा जवाब नहीं दिया।

छैगांव माखन : सत्ता से संगठन नहीं, संगठन से सत्ता चलेगी

छैगांव माखन पहुंचे कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन ने कार्यकर्ताओं से कहा मुझे संगठन को मजबूत करने की जवाबदारी सौंपी गई है। अब सत्ता से संगठन नहीं, संगठन से सत्ता चलेगी। सभी इकाइयों को जागृत कर ब्लाक और जिले की जवाबदारियां सौंपी जाएंगी। बाला बच्चन के साथ भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी भी थीं। दोनों नेताओं का ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। बाला बच्चन का देशगांव और भोजाखेड़ी में भी स्वागत किया गया। बाला बच्चन ने सभी को आश्वस्त किया कि आपकी बात संगठन के शीर्ष नेताओँ तक बात पहुंचाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...