डीजल पर लगा 1% सेस कम कराएं
बुरहानपुर| मप्र सरकार द्वारा डीजल पर लगाया गया 1 प्रतिशत सेस कम करने के लिए बुरहानपुर पेट्रोल-डीजल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी शहर आए गृह निर्माण व अधोसंरचना मंडल अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे से मिलकर चर्चा की। सचिव रुपीेंदरसिंह कीर ने कहा सेस लगने से मप्र की बॉर्डर के डीलरों के लिए प्रति लीटर डीजल पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से एक रुपए महंगा हो गया है। जिससे डीलरों की खपत कम हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से चर्चा कर सेस कम कराए। इसे आप ही कम करा सकते हैं। क्याेंकि आपने प्रदेश में डीजल पर 4 प्रतिशत वेट टैक्स व 2 रुपए फिक्स चार्ज कम करवाकर मप्र की बार्डर के डीलर एक नई जान फूंक दी है। अब विक्रय में 150 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।