संस्था... योग प्राणायाम की बारीकियां सिखाई
बुरहानपुर | मध्यप्रदेश प्रांत के योग विस्तारक कमलेश गौर मंगलवार को बुरहानपुर आए उन्होंने विशेष योग शिविर लेते हुए युवाओं को योग व प्राणायाम की बारीकियों से अवगत कराया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. किरणसिंह ने बताया कि आगामी 30 मई से 3 जून तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में युवाओं को रहने-खाने की सभी नि:शुल्क व्यवस्था सहित योग प्रशिक्षण स्वामी रामदेवजी के सानिध्य में दिया जाएगा। हरिद्वार जाने के इच्छुक युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 से 40 साल है डॉ. किरणसिंह से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में महाजनापेट पार्षद सुवर्णा बेन पटेल, जिला प्रचारक मनोज कानूनगो, जिला प्रभारी देवेंद्र चौहान, डॉ. श्रद्धा, प्रतिष्ठा तोषनीवाल, डॉ. रजनी, किरण पाटीदार, शीतल पारीक, युवा प्रभारी प्रियांक सिंह आदि उपस्थित थे।