पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद करने वाले पांच उपभोक्ता का बैंक शाखा ने किया सम्मान

संस्था... ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद करने वाले पांच उपभोक्ता का बैंक शाखा ने किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक लालबाग शाखा बुरहानपुर द्वारा ग्राहक सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5 ऐसे उपभोक्ताअों का सम्मान किया। जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए हैं। ऐसे ऋणियों को बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप पुष्प एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। लालबाग शाखा प्रबंधक राजेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति जनसामान्य में जागरुकता उत्पन्न करना है। समय पर ऋण चुकाने से बैंक ऋणी की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति बाधारहित एवं तत्परतापूर्वक कर सकता है। साथ ही अन्य जरूरतमंदों को भी ऋण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। सहायक प्रबंधक अनिल शर्मा एवं कैशियर मीनल माटे द्वारा ऋण खाताधारक रजनीश मालवीय, ज्योति यशवंत मगरे, अरुणा संजय पवार, कंचन विजय बसोड़, कविता सुदेश का ऋण की राशि का समय पर भुगतान कर अपना ऋण खाता बंद करने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बैंक के खाता धारक किशोर शाह, यशवंत वाढे, वसंत दलाल, जयंतीलाल शाह, योगेश महाजन, सुधाकर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...