संस्था... स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सेस की भूमिका अहम- सिंह
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
नर्सेस-डे के अवसर पर जिला अस्पताल की 17 सिस्टरों का सम्मान जनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर, एएसपी, सीएचएमओ व समाजसेवी रामधारी मित्तल ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर सत्येंद्रसिंह ने नर्सेस से कहा कि आप सदैव मन लगाकर सच्चे मन से इस मानव सेवा के कार्य में सदैवरत रहें, क्योंकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे अहम भूमिका अगर किसी की है तो वह नर्स की है। जिसकी वजह से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
एएसपी सुनील पाटीदार ने कहा फ्लोरेंस नाइटीगेल जो ब्रिटिश फैमिली से हैं उनकी ही याद में प्रतिवर्ष 12 मई को नर्सेस-डे मनाया जाता है। उन्होंने आपात परिस्थितियों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिस्टर रहते हुए अपनी सेवाएं अर्पित कर एक मिसाल कायम की थी। जो पूरी दुनिया के लिए एक सेवा का सच्चा पर्याय बनी। सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मी का यह कर्तव्य है कि वह पूर्ण ईमानदारी से अपने कार्य को प्रतिपादित कर मानवता की मिसाल कायम करे। आज उसी का परिणाम है कि जिले की 17 नर्सों का सम्मान हुआ है। समाजसेवी रामधारी मित्तल ने कहा कि प्रत्येक मानव चाहे वह पुरुष हो या स्त्री सदैव दूसरे मानव की सेवा में रत रहना चाहिए। इस अवसर पर रिटायर्ड व वर्तमान में कार्यरत सिस्टर नीलिमा थॉमस, प्रमिला फ्रांसिस , एसजे कुमार, मरियम्मा फुन्नुस, हंसा पिपलोदिया, रमई ऐकले, राधा डामोर, कृष्ण चौहान, संतोष बाववानि, वंदना जॉनसन, अनीता एंथोनी, सुशीला वारुड़े, चेती झरवडे, एनसी अलफोंस, नीलिमा नेल्सन, प्रतिभा धुर्वे, सीमा डेविड के साथ-साथ जनजाग्रति संस्था सदस्य फोजिया सोडावाला, रजनी गट्टानी, मेहुल जैन, रमेश विन्चुरकर, नंदकिशोर जांगडे, मनोज तीर्थानी, हरिओम अग्रवाल, आशा दलाल, किरण शाह, शोभा चौधरी , राजेश भगत, सरिता भगत, सीमा गहलोद, नीता बुग्गिवाला सहित कर्मचारी उपस्थित थे।