चांद नहीं दिखा, आज से तरावीह, कल पहला रोजा
चांद नहीं दिखा, आज से तरावीह, कल पहला रोजा
बुरहानपुर | पवित्र रमजान माह का चांद बुधवार को दिखाई नहीं दिया। मगरिब की नमाज के बाद से चांद के दीदार के लिए मुस्लिम समाजजन ने आसमान की तरफ देख एक-दूसरे से फोन पर चर्चा कर चांद के बारे में पूछा लेकिन देश के किसी भी हिस्से से चांद की पुष्टि नहीं हो पाई। बुरहानपुर, खंडवा सहित मालवा क्षेत्र में भी चांद दिखाई देने का समाचार नहीं आया। बुधवार को तरावीह को लेकर पूरी तैयारी की गई थी। मौलाना कलीम अशरफी ने बताया गुरुवार को पहली तरावीह के साथ रमजान माह की शुरूआत हो जाएगी। शुक्रवार जुमे के दिन पहला रोजा रहेगा।