पोस्ट ऑफिस के खाताधारियों को मिले एसएमएस
पोस्ट ऑफिस के खाताधारियों को मिले एसएमएस
बुरहानपुर | भारतीय डाक विभाग ने बचत बैंक खाताधारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मप्र के सभी डाकघरों ने सीबीएस सिस्टम में काम करना शुरू कर दिया है। बचत बैंक जमा कर्ज को मोबाइल नंबर और केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है। ऐसा होने पर खातों से किए गए ट्रांजेक्शन की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट के जरिए मिल सकेगी।