- Hindi News
- National
- तापी पार्क जहां बड़ी ही आसानी से हर व्यक्ति बना सकता है अपने सपनों का आशियाना
तापी पार्क जहां बड़ी ही आसानी से हर व्यक्ति बना सकता है अपने सपनों का आशियाना
बैंक ऋण की सुविधा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान प्राप्त कॉलोनी
बुरहानपुर | हर व्यक्ति का सपना होता हैं कि उसका एक सपनों का आशियाना हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुख समृद्धि भरा जीवन जी सके। इसी सपने को पूरा करने के लिए हिमालया ग्रुप लेकर आए हैं तापी पार्क जहां बड़ी ही आसानी से हर व्यक्ति अपना सपनों का आशियाना बना सकता है। कॉलोनी ऑनर विजय चौधरी ने बताया तापी पार्क में प्लॉट्स की कीमत पहले ही काफी कम है और इसके साथ बैंक द्वारा ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही रो-हाऊस में निवेश करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख 67 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त है। अब ऐसे में तापी पार्क जो पूर्णत: वैध कॉलोनी है में निवेश करना सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। तापी पार्क की लोकेशन इसे सबसे खास बनाती है। यहां से सीधे सूर्यपुत्री मां ताप्ती के दर्शन होते हैं और यह कॉलोनी जिले की पॉस कॉलोनी गीतादत्त नगर और संजय नगर से लग कर बनाई जा रही है। जो बात इसे अन्य कॉलोनियों से बेहतर बनाती हैं।
श्री चौधरी बताते हैं कि जब हमारे द्वारा यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था तब से ही बुरहानपुर के लोगों ने प्रोजेक्ट में रूचि दिखाना शुरू कर दी। जब यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से शुरू हो चुका हैं तो प्लॉट्स और रो-हाऊस की बुकिंग काफी तेजी से हो रही है। हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं हैं बल्कि शहर को एक वैध और सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी देना है। जहां न तो पानी की कमी हो, न बिजली कनेक्शन लेने में कोई परेशानी और ना ही वाहनों के आवागमन के लिए कम चौड़ी सड़क की परेशानी। इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमारे द्वारा 30 फीट चौड़ा सीसी रोड, बिजली कनेक्शन में कोई परेशानी न हो इसलिए सभी विभागों से परमिशन और पानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अभी जिन लोगों ने तापी पार्क इंवेस्ट किया हैं उनके लिए यह जगह सोने से भी बढ़कर है। क्योंकि इसका रेट आज की तारीख में जहां 999 रुपये प्रति वर्गफीट है वहीं भविष्य में इसका रेट 2000 रुपये प्रतिवर्ग फीट से अधिक हो जाएगा। क्योंकि इस क्षेत्र में विकास के कई अवसर दिखाई दे रहे हैं।