पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परदेशी दंपती की आत्महत्या मामला : सांसद ने कहा तीन बहनों की बेहतर शिक्षा के लिए करेंगे प्रयास

परदेशी दंपती की आत्महत्या मामला : सांसद ने कहा तीन बहनों की बेहतर शिक्षा के लिए करेंगे प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

आर्थिक तंगी के कारण तनाव में आकर तीन बेटियों के माता-पिता दिलीप परदेशी व ज्योति परदेशी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता पीड़ित परिवार से मिले।

मृतक दिलीप के ससुर प्रेम परदेशी ने कहा बेटी और दामाद अपनी तीनों बेटियों को पाकर काफी खुश थे। आर्थिक तंगी होने पर भी उन्होंने कभी किसी को महसूस नहीं होने दिया। अचानक ही तीनों बेटियों को छोड़कर एक साथ आत्महत्या कर ली। सांसद चौहान ने बच्चियों को लाड़-दुलार देकर अपने पास बैठाया और उनकी शिक्षा के लिए बेहतर प्रयास करने का अाश्वासन दिया। सांसद ने कहा किसी भी तरह की परेशानी हो ते मुझसे सीधे संपर्क करना। उन्होंने सांसद कार्यालय को निर्देश जारी करते कहा कि इन तीनों बच्चियों के लिए मेरा सांसद कार्यालय सदा खुला रहना चाहिए साथ ही समय-समय पर इन बच्चियों को सहयोग करते रहे।

कल्याण समिति सदस्यों ने की मुलाकात

आत्महत्या के बाद उनकी तीन बेटियों की स्थिति जानने बाल कल्याण समिति के सदस्य सिलमपुरा स्थित निवास पहुंचे। जहां शोक व्यक्ति कर उन्होंने परिवार के लोगों को बालिकाओं की देखभाल और शिक्षा के लिए सरकार की ओर से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। परिजन या जो हितैषी है बाल कल्याण समिति कार्यालय आवेदन कर सकते है। समिति अध्यक्ष रघुनाथ महाजन, सदस्य तसनीम मर्चेंट, बेला तारकस, संदीप शर्मा मौजूद थे।

परदेशी दंपती की बेटियों को सांसद चौहान ने अपने पास बैठाया।

खबरें और भी हैं...