उदासीन आश्रम में पुरुषोत्तम माह की कथा शुरू
सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और महापौर अनिल भाेसले ने पूजा की।
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
पुरुषोत्तम माह के तहत बुधवार से इतवारा स्थित उदासीन आश्रम में प्रवचन शुरू हुआ। स्वामी योगेश्वरानंदजी एक माह तक प्रवचन देंगे। पहले दिन सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, महापौर अनिल भोसले सहित अन्य श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। सांसद और महापौर ने पूजा दर्शन किए। महाराज का शाॅल-श्रीफल से सम्मान किया। महाराज ने कहा पुरुषोत्तम मास 3 वर्ष के बाद आता है। इसे मलमास भी कहा जाता है। इस मास में हर समाज, हर सम्प्रदाय के व्यक्तियों द्वारा मान्यता के अनुसार कथाओं का आयोजन किया जाता है।