समाज... रेलवे स्टेशन पर साधकों ने की जलसेवा
बुरहानपुर | रेलवे स्टेशन पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साधकों बुधवार को जलसेवा की। स्टेशन पर ट्रेनों के यात्रियों को पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ती है। पानी लेने ट्रेन से उतरने और चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म पर कई यात्रियों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है तो कईयों के हाथ पैर कट गए हैं। यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के अलावा गायत्री परिवार के सदस्य भी नियमित जलसेवा कर रहे हैं। इस सेवा में केंद्र प्रमुख प्रशिक्षक संतोष देवताले के साथ संस्था के भरत श्रॉफ, धमेंद्र जड़िया, अनिल जड़िया, अनिल सुखवानी, जय खटवानी, कश्मीरा हुंडीवाला, लक्ष्मण काले व नवसासी गुजरात से पधारी प्रशिक्षिका रीमा भावसार का विशेष सहयोग रहा।