लंबित मांगों को पूरा करने निकाली मन्नत यात्रा, शिव मंदिर में किया संकल्प पूजन
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
रमेश चंद शर्मा कमेटी की 23 सूत्रीय लिपिक हितैशी अनुशंसाओं को लागू करवाने के लिए जिले में प्रादेशिक आह्वान पर मन्नत यात्रा निकालकर कलेक्टोरेट के शिव मंदिर में संकल्प पूजन किया और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट श्यामेंद्र जायसवाल को ज्ञापन दिया। इस प्रांतीय उपाध्यक्ष संजयसिंह गेहलोद, अरविंदसिंह ठाकुर, मंगलेश यावतकर, प्रमोद नीमा, योगेश दीक्षित, सुनील अत्रे, संदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।