23 व 24 को जिले में ऊर्जा मंत्री का दौरा, आईटीआई भवन, बैराज, ग्रिड का लोकार्पण व भूमिपजन करेंगे
बुरहानपुर | प्रदेश के ऊर्जा व जिला प्रभारी मंत्री पारसचंद जैन का 23 और 24 मई को बुरहानपुर का दौरा तय है। दो दिन में मंत्री आईटीआई भवन, बैराज, ग्रिड सहित अन्य करोड़ों के विकास काम का लोकार्पण करेंगे।
जानकारी के अनुसार मंत्री 22 मई की रात 8 बजे भोपाल से निकलेंगे। अगले दिन सुबह 8.30 बजे रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ता व नागरिकों से भेंट करेंगे। 10 बजे ग्राम बोरसल में धामनी बैराज का भूमिपूजन करेंगे। 11.30 बजे शाहपुर नगर पंचायत लोकार्पण-भूमिपूजन, दोपहर 1 बजे शाहपुर रोड के आईटीआई कॉलेज, सरकारी कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। 24 मई को ग्राम चांदनी में सुबह नागरिकों व कार्यकर्ता से मिलेंगे। 10 बजे नेपानगर के आईटीआई भवन का लोकार्पण कर लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र वितरित करेंगे। 11.30 बजे खातला ग्रिड का लोकार्पण व सौभाग्य योजना का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम सुकता में हाईस्कूल भवन, सुकता से बेलथड़ फोलिया रोड का लोकार्पण, सुकता मार्ग पर पुल का भूमिपूजन, शाम 5 बजे धूलकोट में पुल, भगवानियां पुल, शिवाबाबा पुल का भूमिपूजन कर 7 बजे उसी क्षेत्र फोरेस्ट गेस्ट हाउस, जिले के अफसरों की रात 8 बजे बैठक लेंगे।
संसार का सबसे बड़ा दान कन्यादान-सुखदेव महाराज
बुरहानपुर |मराठा मंगल भवन में भागवत कथा के छटवें दिन पंजाब के फगवाड़ा से आए परम पूज्य सुखदेव महाराज पंजाबी ने कहा संसार में सबसे बड़ा दान कन्यादान है। जिस व्यक्ति को अपने जीवन में इस दान का करने का योग नहीं मिलता, वह निश्चित रूप से दुर्भाग्यशाली रहता है।