बुरहानपुर | 16 मई को उज्जैन शहर से निकली माली समाज की जय ज्याेति जय क्रांति रथ यात्रा सोमवार दोपहर 2 बजे आलमगंज स्थित गणपति नाका के गणपति मंदिर में पहुंची। जहां जिले के माली समाज पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली के नेतृत्व में ये यात्रा 10 जून को भोपाल में पहुंचेंगी। जहां इसका समापन हो जाएगा। माली समाज प्रमुख काशीनाथ महाजन ने झंडी दिखाकर शाहपुर की ओर यात्रा रवाना की। ये बंभाड़ा, इच्छापुर से होकर गुजरेगी। इस दौरान हर्षराज देवड़ा, रिंकू टाक आदि मौजूद थे।