पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व निगमाध्यक्ष, यूनियन बैंक, मशरुवाला वकील सहित अन्य के 8 अवैध नल कनेक्शन काटे

पूर्व निगमाध्यक्ष, यूनियन बैंक, मशरुवाला वकील सहित अन्य के 8 अवैध नल कनेक्शन काटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोदे गड्‌ढ़े में निकले अवैध नल कनेक्शन को अफसरों ने विरोध के बीच कटवा दिए।

एसबीआई के सामने कंट्रोल वॉल्व खुलवाने के लिए जेसीबी से खोदा गड्‌ढा

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

जय स्तंभ पानी की टंकी की मेन राइजिंग लाइन का कंट्रोल वॉल्व खोलने के लिए जेसीबी से खुदाई करने पर पूर्व निगमाध्यक्ष, यूनियन बैंक, मशरुवाला वकील और शर्मा केलाग्रुप सहित आठ अवैध 24 घंटे के नल कनेक्शन सामने आए। इसे नगर निगम के अफसरों ने विरोध के बीच काट दिए।

दरअसल शनवारा एसबीआई के सामने नवलखा गली में फोर्स में पानी सप्लाय नहीं हो रहा था, क्योंकि निगम ने यूनियन बैंक के पास एक दशक पहले कंट्रोल वॉल्व को मामूली खोला था। जिस कारण पानी फोर्स में उस गली में तीन माह से पहुुंच नहीं पा रहा था। ऐसे में पार्षद पति असलम अंसारी की शिकायत पर खुदाई शुरू की गई। रविवार रात को जेसीबी से खुदाई कर वॉल्व निकाला गया। जिसे सुधारने के बाद नया वॉल्व लगाकर पूरा खोल दिया। अब यहां से 15 मिनट में पानी सप्लाय से टंकी खाली हो रही है। पहले 35 मिनट के अंदर ये टंकी खाली होती थी। सोमवार सुबह निगम का अमला जांच के लिए पहुंचा तो देखा कि यहां से आठ कनेक्शन अवैध जुड़े हुए थे। इसमें एक पूर्व निगमाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, शर्मा केला ग्रुप, टीके मशरुवाला, यूनियन बैंक, इमरान सहित अन्य लोगों के घर व ऑफिस में 24 घंटे नल कनेक्शन चल रहा था।

पार्षद पति असलम अंसारी ने कहा तीन महीने से पानी सप्लाय फोर्स में नहीं था। जबकि हमारे ही वार्ड में टंकी होने के बाद भी पानी हमें नहीं मिल रहा था। नवलखा गली के 75 मकानों में जल संकट की स्थिति बन गई थी। इसके लिए हमने निगम में शिकायत कर वॉल्व खुलवाया। इसमें कुछ लोगों के अवैध नल कनेक्शन मिले। इससे उन्हें बिना कर चुकाए भरपूर पानी मिल रहा था।

खबरें और भी हैं...