छू लो आसमां के तहत प्रशिक्षक नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को विषयों चयन के लिए काउंसिलिंग की।
सुभाष उत्कृष्ट स्कूल भवन में कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया और सुनाया
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
शिक्षा विभाग के ‘छू लो आसमां’ कार्यक्रम के तहत सुभाष उत्कृष्ट स्कूल भवन में कक्षा 12वीं के पास विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का लाइव प्रसारण दिखाया और सुनाया। इसके तहत आज से उनकी 30 मई तक काउंसिलिंग करेंगे।
सोमवार सुबह 10.30 से छू लो अासमां कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें काउंसलर नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियाें को विषय चयन का तरीका बताया। उन्होंने कहा विषय चयन के दौरान पालकों की बिल्कुल न सुनें। जो हम कर सकते है या हमें ज्यादा पसंद है, उसी क्षेत्र में जाने के लिए संबंधित विषय का चयन करें। किसी के दबाव या प्रभाव में विषय चुनोगे तो आगे का भविष्य खराब हो जाएगा। काउंसलर सैयद अतीक अली ने कहा जिन विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत अंक मिले हैं, उन्हें कॉलेजों में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 22 मई से चरणवार काउंसिलिंग शुरू होगी, जो कि 30 मई तक चलेगी। शासन ने एमपी कॅरियर मित्र एप लांच किया है। इसमें स्मार्ट फोन उपयोग करने वाले कॅरियर की जानकारी ले सकते हैं।