निंबोला | इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दो दुर्घटनाओ में 9 लोग घायल हो गए। पहली घटना रविवार रात 2 बजे पीर बरूड़ दरगाह के पास हुई। खंडवा से बुरहानुपर आ रही कार एमपी 12 सीए 3398 को सामने से आ रहे टद्यक एमएच 20 पीबी 3110 ने टक्कर मार दी।
इसमें बुरहानपुर के लालबाग निवासी मुकेश, मंगल, विजय, दीपक घायल हो गए। अत: उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस प्रकार से बताया गया िक दूसरी दुर्घटना सोमवार सुबह 10.45 बजे हाईवे पर असीरगढ़ के धूपघट्टा के पास हुई। कार एमएच 28वी 9884 को ट्रक पीबी 31पी 4099 ने टक्कर मार दी। इस दौरान इसमें महाराष्ट्र के मलकापुर निवासी कार सवार ज्योतिबाई, धन्यश्री, संजय, दीपक जाधव, रजक घायल हुए। दोनों दुर्घटनाओं में ट्रक चालको पर लापरवाही का केस दर्ज किया गया।