धुलकोट | किराए बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से बस संचालको ने हड़ताल शुरू कर दी। बसे बंद रहने के कारण यात्री परेशान हुए। क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव के यात्री धूप में खड़े होकर आवागमन के साधन तलाशते रहे। कुछ लोगों ने बाइक, कार चालको से लिफ्ट ली। धुलकोट से बुरहानपुर, नेपानगर, खरगोन, खंडवा सहित अन्य जगह जाने के लिए यात्रियो को बसे नहीं मिली।