तकनीकी खराबी से प्लेटफार्म पर खड़ी रही पवन एक्सप्रेस
बुरहानपुर | तकनीकी खराबी के कारण पवन एक्सप्रेस देर रात तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जानकारी के मुताबिक पवन एक्सप्रेस शाम 7.20 बजे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन देर तक आगे नहीं बढ़ी तो यात्रियों ने पूछताछ शुरू कर दी। रात 10 बजे तक भी सुधार नहीं हो सका। इससे अन्य ट्रेनें भी देरी से चली।
जेम पोर्टल से होगी स्कूलों में डाटा एंटी ऑपरेटर की भर्ती
बुरहानपुर | सरकारी स्कूलों में भर्ती संविदा सहायक ग्रेड-3 व डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद जेम पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। यह काम जेम पोर्टल व स्थानीय स्तर पर अधिकृत एजेंसी के माध्यम से हो रहा था। आयुक्त लोक शिक्षण ने प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से रखे गए संविदा कर्मचारियों को 31 मई तक हटाने के निर्देश दिए हैं।