पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 से 19 साल तक के प्रतिभागी सीख रहे कुश्ती के दावपेंच

8 से 19 साल तक के प्रतिभागी सीख रहे कुश्ती के दावपेंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ग्रीष्मकालीन शिविर में 8 से 19 साल की उम्र के प्रतिभागी कुश्ती के दावपेंच भी सीख रहे हैं। सुबह दो घंटे प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आधुनिक कुश्ती के गुर भी बता रहे हैं। कुश्ती प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कुश्ती, कबड्‌डी,वालीबॉल और खो-खो शरीरिक दृष्टि से मेहनत के खेल है। 1 मई से शुरू हुए प्रशिक्षण में 40 कुश्ती, 30 कबड्‌डी, 21 खो-खो, 22 प्रतिभागी वालीबाॅल खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। रोजाना उन्हें खाने में चने बांट रहे हैं। उनका खेल देखने जनप्रतिनिधि पहुंच रहे। रविवार को महापौर अनिल भोसले, निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला आए।

खबरें और भी हैं...