पुलिस इंटरर्नशिप योजना: 25 तक कर सकते हैं आवेदन
बुरहानपुर | मेधावी छात्रों को मप्र पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने व उनके द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस इंटर्नशिप योजना शुरू की जा रही है। इसका लाभ सभी पोस्ट ग्रेजुएट, विषयों, पंचवर्षीय एलएलबी, जीपीडीसीए, सीए जैसे पाठ्यक्रमों में पास उम्मीदवारों को मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 25 मई है। ज्यादा जानकारी www.mppolice.gov.in पर उपलब्ध है।