खंडवा | पं. माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड संघर्ष समिति ने गणेश गोशाला के पास स्थित नए बस स्टैंड को उप बस स्टैंड बनाकर इंदौर, खरगोन, बडवानी, बुरहानपुर क्षेत्र से आने-जाने वाली बसों का 5 मिनट स्टाप रखने व पुराने बस स्टैंड को मुख्य स्टैंड के रूप में संचालित करने की मांग की है। संघर्ष समिति के लव जोशी ने बताया सोमवार को बसें बंद रहेंगी। इसी के तहत विरोध स्वरूप दुकानें भी बंद रखी जाएंगी।