पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... अधिवेशन में शामिल हुए पदाधिकारी

संस्था... अधिवेशन में शामिल हुए पदाधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्था... अधिवेशन में शामिल हुए पदाधिकारी

नेपानगर | जयपुर में लियाफी (लाईफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन आफ इंडिया) का 16वां तीन दिनी महाअधिवेशन 19 से 21 मई तक है। इसमें बुरहानपुर शाखा से पदाधिकारी डॉ. प्रकाश पाटील, सतीश निकम, संतोष महाजन, मनोहरसिंह किरार और गेंदालाल प्रजापति शामिल हुए। डॉ.प्रकाश पाटील ने बताया अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रदेश के वित्त मंत्री एसके शुक्ला ने अभिकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अभिकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंधन, लियाफी को संगठन के साथ मिलकर अभिकर्ताओं की मांगों को सुलझाने के लिए चर्चा करेंगे। इस अधिवेशन में देशभर के एलआईसी अभिकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रविवार को कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ताराचंद गहलोद ने भी संबोधित किया। राज्य सूचना मंत्री राजेंद्रसिंह राठौर को राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाफी रणवीर शर्मा ने अभिकर्ताओं से संबंधित मांगे रखी। दोनों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...