पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 15 जून तक चलेगी भाजपा की विकास यात्रा

जिले में 15 जून तक चलेगी भाजपा की विकास यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | भाजपा द्वारा आयोजित 1 माह की विकास यात्रा जिले में 15 जून तक चलेगी। इसमें स्थानीय विधायक अपनी विधानसभा में विकास यात्रा निकालकर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, 15 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य लोगों को बताएंगे। भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी विपुल कानगो ने बताया यात्रा के दौरान विधायक नए विकास कार्यों की शुरुआत, शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से भेंट, स्थानीय समस्याओं का निराकरण करेंगे। यात्रा के लिए भाजपा जिला महामंत्री मनोज लधवे को सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, महिला व बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपा विधायक मंजू दादू की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने यात्रा का जिला प्रभारी नियुक्त किया हैं।

खबरें और भी हैं...