पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री अर्चना चिटनीस आज से जिले के दौरे पर रहेंगीं

मंत्री अर्चना चिटनीस आज से जिले के दौरे पर रहेंगीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री अर्चना चिटनीस आज से जिले के दौरे पर रहेंगीं

बुरहानपुर |
महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगीं। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर सुबह 8.30 बजे बड़े पोस्ट ऑफिस के पास प्रतिमा स्थल, 9.30 बजे डाकवाड़ी स्थित बौद्ध विहार, 10 बजे कमल टॉकिज के पीछे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगीं। 11 बजे नए जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण-उपचार व दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगीं। शाम 4 बजे शाहपुर, 6 बजे बहादरपुर में बाबा साहेब की जयंती पर समारोह में शिरकत करेंगीं। रात 10 बजे आदिवासी अंचल ग्राम गढ़ताल में ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगीं।

महापौर करेंगे माल्यार्पण

बुरहानपुर |
सिटी पोस्ट आफिस के सामने स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर शनिवार सुबह 8.30 बजे महापौर अनिल भोसले माल्यार्पण करेंगे। निजी सचिव जगन्नाथ पवार ने बताया बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य व पार्षदगण सम्मिलित होंगे।

खबरें और भी हैं...