पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2.30 बजे तक खरीदी नहीं हुई, किसान, बोले क्या शाम तक यहीं बैठाओगे

2.30 बजे तक खरीदी नहीं हुई, किसान, बोले- क्या शाम तक यहीं बैठाओगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान शाम तक परेशान होते रहे।

बुरहानपुर | भोपाल से समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का मैसेज मोबाइल पर मिलते ही सुबह 9 बजे से किसान चना लेकर रेणुका रोड स्थित कृषि उपज मंडी के एमागिर्द केंद्र पहुंच गए लेकिन दोपहर 2.30 बजे तक भी अफसरों ने खरीदी शुरू नहीं की तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।

शुक्रवार सुबह 9.30 बजे टीटगांवकलां के चुड़ामन महाजन साढ़े चार क्विंटल चना ले आए। उनके साथ गांव के अशोक प्रजापति सहित अन्य गांव के दो किसान उपज बेचने पहुंचे। चुड़ामन महाजन ने कहा दोपहर 1.30 बजे तक यहां अफसर नहीं आए। गुस्सा जताने पर कर्मचारियों ने डीएमओ अमित मालवीय को बुलाया। उन्होंने चना देखा और छलना लगवाने के लिए कहा। जिसके लिए उनके पास छलना नहीं था। जिस रूम में छलना रखा था उसकी चाबी उनके पास नहीं थी। तब छलना लेने के लिए गए। कुछ देर पहले तोल काटा ले आए। व्यवस्था नहीं कर पाए थे तो खरीदी के लिए क्यों बुलाया। 2.30 बजे चुके हैं मुहूर्त तक नहीं कराया। क्या अब शाम तक यहीं बैठाकर रखोगे। डीएमओ मालवीय बोले छलना लगाकर चना तोल देंगे। तुम्हारे हाथों ही मुहूर्त करवाकर खरीदी शुरु करेंगे।

खबरें और भी हैं...