पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुरहानपुर रेलवे हिंदी के उपयोग में 2 प्रतिशत पीछे

बुरहानपुर रेलवे हिंदी के उपयोग में 2 प्रतिशत पीछे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

अंग्रेजी के आंकड़े व संक्षिप्त शब्द लिखने के कारण बुरहानपुर रेलवे स्टेशन का स्टाफ हिंदी भाषा के उपयोग में 2 प्रतिशत पीछे है। जिसे बढ़ाने के लिए राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अफसरों ने कर्मचारियों को प्रेरित किया।

शुक्रवार दोपहर राजभाषा समिति सचिव पुष्पेंद्र कापड़े ने 31 दिसंबर 2017 से 30 मार्च 2018 तक के हिंदी के कार्यों की विवेचना की। उन्होंने 3 माह के आंकड़े बताकर तुलनात्मक विवरण समझाया। जिसमें बुरहानपुर स्टेशन के हिंदी उपयोग में 98 प्रतिशत आंके गए। कापड़े ने बताया बुरहानपुर राजभाषा अधिनियम 1976 के (क) क्षेत्र में आता है। 100 प्रतिशत हिंदी का उपयोग करने वालों को ये दर्जा मिलता है। हिंदी में कुछ शब्द लिखना कठिन साबित होते हैं। जिस कारण अंग्रेजी में संक्षिप्त शब्दों का उपयोग करते हैं। समय, गाड़ी नंबर अंग्रेजी में होने से आदत में है। इसलिए सिर्फ दो अंक से हम 100 प्रतिशत परिणाम नहीं ला पा रहे हैं। भुसावल मंडल राजभाषा सहायक अधिकारी सुमंत कुमार ने कहा कोई बड़ी बात नहीं है। रेलवे क्षेत्र में काम करने के बाद भी, यहां का स्टॉफ हिंदी का उपयोग कर रहा है। अालोक चौरे, शकील अहमद, रामदास केवट, पीएस भूसारी, किशोर व्यास, सरोज सोनी, महेश कुल्हारे, निवृत्ति मराठे आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...