पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयोजक समिति के 10 10 सदस्य बनाएंगे समन्वय

आयोजक समिति के 10-10 सदस्य बनाएंगे समन्वय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के आयोजन में असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए आयोजक समिति के 10-10 सदस्य विशेष पुलिस के रूप में रहेंगे। जो समाजजन से समन्वय बनाएंगे। यातायात व्यवस्था करने में सहयोग करेंगे। ऐसे 230 सदस्यों को विशेष पुलिस का दर्जा दिया है।

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती है। शहरभर के 23 अलग-अलग स्थानों से शनिवार को जुलूस निकाले जाएंगे। सुबह से अनेक क्षेत्रों में आयोजन होंगे। दोपहर 2 बजे से शहरभर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस निकालेंगे। डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों के साथ बाबा साहब को याद करेंगे। डाकवाड़ी के बड़ा पोस्ट ऑफिस के सामने बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे। यहां देर शाम से मुख्य आयोजन होंगे। जिनमें बाबा साहब की आराधना की जाएगी। उनके बलिदान का बखान किया जाएगा। जिसमें समाज के सभी संगठन रहेंगे। सीएसपी सुनील पाटीदार ने कहा एसएफ के 100 जवान बुलाए हैं। जिले के 400 अफसर-जवान, वन रक्षक, होमगार्ड सुरक्षा में तैनात रहेंगे। नगर सुरक्षा समिति सदस्य सहयोग करेंगे। प्रत्येक आयोजन के लिए एक पुलिस अधिकारी नियुक्त है जो आयोजन के पहले से अंत तक क्षेत्र में छोड़कर आएंगे। जिसकी सकुशल रिपोर्ट मिलने पर उनकी ड्यूटी खत्म करेंगे। एसएफ जवान प्रत्येक चौराहों पर रहेंगे। उनके साथ संबंधित थाने के अफसर-जवान, पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त करेगी। रिजर्व पार्टी सहित अन्य बल नजर रखेगा। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी करेंगे। कुछ क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से नजर रखेंगे। पटवारी और कोटवार भी सहयोग करेंगे। जिसके लिए शुक्रवार को उनकी बैठक ली गई।

शहर में 23 स्थानों से निकलेंगे जुलूस, एसएफ, पुलिस, वन रक्षक, होमगार्ड, नगर सुरक्षा समिति सदस्य करेंगे सुरक्षा
जुलूस व आयोजन में सुरक्षा के लिए टीआई ने भीम आर्मी के सदस्यों को प्रशिक्षित किया।

वालंटियरों को दिया प्रशिक्षण
नियमों और शर्तों के साथ भीम आर्मी वालेंटियर जुलूस में साथ रहेंगे। जिसके लिए लालबाग थाना प्रभारी डीएस चौहान ने उन्हें प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा शराबियों पर नजर रखें। असामाजिक तत्व दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस दौरान भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष दत्तू मेढ़े, ग्राम लोनी उपसरपंच संजय महाजन, पातोंडा सरपंच, मोहम्मदपुर सरपंच सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...